फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के बयानों  को लेकर फंसा पेंच

Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित मजदूर की दिव्यांग बेटी से दुराचार करने के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने को लेकर अब पेंच फंस गया है। किशोरी के मूक-बाधिर होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। अब बयान के लिए एक ट्रांसलेटर को तलाशा जा रहा है। ताकि उसके किए गए इशारों को अदालत में समझाया जा सके। 
विज्ञापन

बतादें कि एसपी के आदेश पर जहानाबाद थाने में दलित मजदूर की दिव्यांग किशोरी से दुराचार करने के आरोप में गांव के ही हरचरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी मानसिक अस्वस्थ और मूक-बाधिर है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और एक्सरे कराने के बाद बुधवार को जहानाबाद पुलिस ने बयान के लिए कोर्ट भेजा, लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हो सके। किशोरी मूक-बाधिर होने के कारण इशारों से अपनी बात कह रही है। ऐसे में अब पुलिस ट्रांसलेटर के तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है। जोकि किशोरी के इशारों को देखते हुए उसका बयान दर्ज करा सके। एसओ जहानाबाद भोला सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान कराने के लिए ट्रांसलेटर की तलाश की जा रही है। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं।


छतरी चौराहा से धरा 
गया रेप का आरेापी 
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने काफी समय से दुराचार के एक मामले में फरार चल रहे अमरिया क्षेत्र के करगैना गांव के रहने वाले संजीव कुमार को धर दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर एसआई रीना देवी ने छतरी चौराहा से आरोपी की गिरफ्तारी की। जिसके बाद उसको कागजी कार्रवाई पूरी कर चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन



अपह्रत किशोरी बरामद, कराया मेडिकल 
हजारा। थाना क्षेत्र की एक महिला ने 19 मई को अपनी चौदह वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें गांव के ही रामदास, परमजीत, मुख्तयार सिंह, मंगल सिंह, गुरदेव सिंह समेत छह लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने बुधवार को किशोरी को लखीमपुर खीरी के मैकलगंज क्षेत्र के बरगदिया गांव से बरामद कर लिया है। एसओ इंद्र कुमार ने बताया कि  बरामद किशोरी खुद को बालिग बता रही है। यही नहीं जिन लोगों पर मां ने केस दर्ज कराया है। वह उनके साथ नहीं गई, बल्कि बरगदिया गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। जिससे शादी कर लेने की बात भी कह रही है। अपह्रता को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें