फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में सो रही युवती से बलात्कार की कोशिश

Wed, 04 Oct 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसकर आंगन में सो रही युवती से बलात्कार का प्रयास किया गया। आहट पर आंख खुलने पर युवती की मां ने शोर मचाया। तब आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी और धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने युवती के पिता की ओर से गांव टंडोला निवासी आरोपी मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री रात को घर में आंगन में सो रही थी। दीवार फांदकर गांव टंडोला निवासी मिथुन ने उसके घर में घुसकर आंगन में सो रही उसकी पुत्री को दबोच कर बलात्कार का प्रयास किया। आहट पर उसकी पत्नी जाग गई। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी पुत्री की पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने व्यक्ति की ओर से मिथुन के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास करने, विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें