रमनगरा से गेहूं भरी ट्राली लेकर जा रहा ट्रैक्टर शारदा डैम के 16वें किमी पर रैंप से उतरते समय पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने बमुश्किल बाहर निकाला।
क्षेत्र के रमनगरा निवासी गोपाल शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं भरकर खटीमा जा रहे थे। शारदा डैम के 16वें किमी के समीप नीचे उतरते समय ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ने से वह पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से गोपाल उसके नीचे दब गया। घटना की जानकारी पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए खटीमा ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर डबल ट्राली जुड़ी होने के चलते पलटा।