फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटे 3142 मुकदमे

Sat, 12 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
लोक अदालत में निपटे 3142 मुकदमे - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न पटलों पर 3142 मुकदमों का निस्तारण कर 66 लाख रुपये वसूले गये। फैमिली कोर्ट में दो जोड़ों में समझौता हुआ। इस पर उन्होंने जजों की उपस्थिति में एक दूसरे को माला पहनाई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिजा जज दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। फैमिली कोर्ट में न्यायाधीश सत्यप्रकाश की अदालत में यहां बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की प्रियंका का बरेली के सुभाषनगर निवासाी दीपक से चल रहा विवाद निपटा। दोनों ने एक साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। वहीं जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गौनेरीदान निवासी सुमन व इसी गांव के मनोज के बीच चल रहा विवाद भी आपसी सुलह से निपट गया। इस मौके पर जिला जज दिनेश कुमार शर्मा, फैमिली कोर्ट जज सत्यप्रकाश, स्पेशल जज पंकज कुमार उपाध्याय, अपर जिला जज विनय कुमार, एएसजे राकेश कुमार, सिविल जज सुनील कुमार सिंह, एसीजेएम डीएन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 4522 मुकदमों की सुनवाई हुई। इसमें 3142 का निस्तारण कर 66 लाख 09 हजार 445 रुपये वसूले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें