फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

Thu, 19 Feb 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी आरकेएस राठौर ने पुलिस लाइंस सभागार में थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने खासतौर पर होली को लेकर होने वाले विवादों की जानकारी ली। साथ ही वांछित, इनामी अपराधियों, हत्या, लूट डकैती में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी समेत सात बिंदुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

चूका स्पॉट पर बैठक करने के बाद शाम को लौटे डीआईजी आरकेएस राठौर पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां वह थानेदारों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले से फरार छह इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर की जानकारी ली। उन्होंने वांछितों, हत्या, लूट, बलात्कार और डकैती के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने व घटनाओं का खुलासा करने पर जोर दिया।
राठौर ने कहा कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है। इस पर्व पर लोग शराब आदि का सेवन कर हुड़दंग मचाते हैं। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती है। होलिका दहन को लेकर छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं। जिले में होलिका स्थलों की संख्या और विवादित स्थलों की भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जिले में कोई विवादित स्थान नहीं है। उन्होंने थानेदारों को हिदायत दी कि यदि होलिका दहन की जमीन को लेकर कहीं विवाद प्रकाश में आया तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में एसपी जितेंद्र कुमार शाही, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह, सदर कोतवाल अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह समेत सभी सीओ व थानेदार मौजूद रहे।
----
आईजी आज करेंगे वार्षिक निरीक्षण
पीलीभीत। बरेली परिक्षेत्र के आईजी वीके मीणा शुक्रवार को जिले के वार्षिक निरीक्षण पर आएंगे। एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि आईजी सुबह आठ बजे पुलिस लाइंस में सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइंस का वार्षिक मुआयना करेंगे। वह सदर कोतवाली, सुनगढ़ी, बरखेड़ा, न्यूरिया और बीसलपुर कोतवाली में से किसी भी एक थाने का भी वार्षिक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें