फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को पीटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Aug 2015 10:39 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिलासपुर में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी पर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण को पीट दिया। बचाने दौड़ी उसकी गर्भवती पत्नी की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दंपति का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश कुमार तिवारी की पत्नी सुमनलता ने बताया कि उसके पति की पड़ोस में रहने वाले दिनेश कुमार से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी दिनेश अपने साथियों के साथ उसके घर आ धमका और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की। जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी जमकर पीटा। वह गर्भवती है। जिससे उसे काफी चोटें आईं। महिला घायल पति के साथ पुलिस चौकी करेली पहुंची और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उल्टे घायल महिला और उसके पति को हड़काकर चौकी से भगा दिया। उधर, चौकी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर महिला थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल दंपति को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें