फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उतरवाया डीजे, कांवड़ियों ने लगाया जाम

Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
police
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे बंडा के कांवड़ियों का डीजे पुलिस ने उतरवा लिया। जिसके बाद कांवड़ियों ने कांवड़ सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। कांवड़ियों के उग्र तेवरों को देख पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस कांवड़ियों को शांत कराने में देर सायं तक जुटी रही। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र से करीब तीन दर्जन कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लेकर लौट रहा था। बुधवार शाम को पीलीभीत होते हुए जत्था बीसलपुर पहुंचा। पीलीभीत रोड पर विद्या मंदिर स्कूल के पास पहुंचते ही इधर से गुजर रहे एसपी मुनिराज की कांवड़ियों के जत्थे में बजाए जा रहे डीजे पर नजर पड़ गई। एसपी के आदेश मिलने पर बीसलपुर पुलिस ने कांवड़ियों के डीजे को उतरवा दिया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने डीजे बंद करने के दौरान उनसे अभद्र व्यवहार भी किया। गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर कांवड़ रख दी और पुलिस के खिलाफ जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांवड़ियों के गुस्से को देख सूचना अफसरों को दी गई। एसओ बीसलपुर केपी सिंह भी काफी देर तक नहीं आए। सिर्फ मौके पर मौजूद दरोगा कांवडिय़ों को समझाने में जुटे रहे। इसके बाद सीओ बीसलपुर को जानकारी लगने पर उन्होंने एसओ को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इसके बाद से पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस कांवडिय़ों को शांत करा रही है। एसओ को भी मौके पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें