फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी से की पूछताछ

Sat, 26 Dec 2015 11:28 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनील कुमार मिश्रा हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस के शक की सुई मृतक के अस्थाई आवास में ही घूम रही है। कॉल डिटेल आदि निकालने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी निक्की को बुलाकर थाना सुनगढ़ी में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

बता दें कि थाना न्यूरिया के गांव टाहपौटा निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर के छोटे भाई सुनील कुमार मिश्रा शहर की आवास विकास कॉलोनी में परिवार समेत रहते थे। 19 दिसंबर की सुबह पत्नी निक्की उन्हें जगाने गईं तो वह मृत अवस्था में मिले। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर व शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई स्वतंत्र मिश्रा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस को शक है कि हत्या का राज मृतक के अस्थाई निवास आवास विकास कॉलोनी में ही छुपा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और मृतक के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली। डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी निक्की को थाना सुनगढ़ी बुलवाया और महिला दरोगा रीना के साथ घटना को लेकर निक्की से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है, लेकिन अभी कोई खास पहलू हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें