फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से पुलिस ने बरामद की बंडा की किशोरी

Mon, 28 Sep 2015 11:05 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा की एक वर्ष पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब हुई किशोरी को एक तांत्रिक बहला फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गया था। जिसे पुलिस ने बिहार के ही जोगवनी रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद किया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसओ राजेश यादव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के थाना बंडा की खानका गौंटिया निवासी इकरार की 12 वर्षीय बेटी आसमां अपनी नानी के साथ गांव ईंटगांव के लिए बस पर सवार हुई थी। उसके साथ पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई का तांत्रिक अब्दुल्ला उर्फ राजू भी था। बताते हैं कि किशोरी की नानी ईंटगांव में बस से उतर गई, लेकिन तांत्रिक ने किशोरी को उतरने नहीं दिया और अपने साथ ले गया। उधर किशोरी के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद किशोरी के मामा गांव ईटगांव निवासी जान मोहम्मद ने  दो अक्टूबर 2014 को आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने हाथ पैर मारे लेकिन किशोरी बरामद नहीं हो पाई थी।
इधर पलिया क्षेत्र में एक किशोरी को इसी तरह गायब करने के मामले में जब तांत्रिक जेल गया तो पुलिस ने जेल जाकर उससे पूछताछ की। एसओ कहना है कि तांत्रिक के बताने पर पुलिस ने बिहार की जोगवनी रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंचकर तलाश की तो वह वहां मजदूरी करते हुए मिल गई। पुलिस का यह भी कहना है कि इस एक वर्ष की अवधि में किशोरी बिहार में ही रही और जोगवनी के पास में रहने वाले एक दंपति उसे सहारा दिया। तांत्रिक किशोरी को बिहार क्यों ले गया और वहां छोड़कर क्यों चला आया पुलिस इसका जवाब नहीं दे पा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तांत्रिक का किशोरी के घर आना जाना था और वह उसे दवा दिलाने के लिए बंडा से उसकी नानी के साथ बस पर बैठा था और वहां से फिर वह गायब हो गया। एसओ ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है और मंगलवार को कोर्ट में पेश कर बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें