फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने स्नेचरों पर पुलिस  की निगाह, एक पकड़ा

Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभनगर कालोनी से सरेशाम बैंककर्मी की पत्नी से सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस सुरागरसी में जुटी हुई है। पूर्व में जेल भेजे गए शहर एवं उत्तराखंड के युवकों पर पुलिस की निगाह है। इनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन अभी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। 
विज्ञापन

बल्लभ नगर कालोनी के रहने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशल असिस्टेंट अनिल जायसवाल की पत्नी सुमन से बीस मई की रात सोने की चेन लूट ली गई थी। महिला कालोनी के ही पार्क से टहलकर घर जा रही थी कि पीछे से काली पल्सर पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर एक तोला सोने की चेन खींच ली। दूसरे दिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के पीछे आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया की लापरवाही भी सामने आई। इसके बाद अब पुलिस ने स्नेचरों की तलाश में सुरागरसी तेज कर दी है। पुलिस की निगाह पूर्व में स्नेचिंग में जेल भेजे गए उत्तराखंड के शातिर स्नेचरों पर है। इनकी धरपकड़ के प्रयास में पुलिस लगी है। एक संदिग्ध हिरासत में भी लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है, लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार सुरागरसी करने की बात कह रही है। पुलिस का मानना है कि अगर जांच सही दिशा में रही तो जल्द स्नेचिंग की घटना का खुलासा करने में कामयाबी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें