फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत था कार चालक

Wed, 28 Jan 2015 11:58 PM IST
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव मानपुर टेहरी के समीप मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर हुई मौत के मामले में पुलिस ने इंडीवर चालक हरिदर्शन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है जिस इंडीवर कार ने पहले बाइक सवार और फिर टेंपो को टक्कर मारकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा उसका चालक शराब के नशे में था। यह कार पीलीभीत के एक सपा नेता की बताई जा रही है।   मंगलवार की शाम गांव मानपुर टेहरी के समीप सड़क हादसे में नगर के मेनरोड निवासी अजय गुप्ता और गांव पस्तोर कुइयां निवासी रामाधार की मौत हो गई थी।

जबकि इस हादसे में नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सोहराव शाह और मेनरोड निवासी विनोद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जबकि दोनों  शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही गांव पस्तोर कुइयां निवासी कमलेश कुमार की ओर से आरोपी इंडीवर चालक पीलीभीत के मोहल्ला मोहसिन खान निवासी हरिदर्शन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर चालक को हिरासत में ले लिया था। जिसका बुधवार को चालान भी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक चालक हरिदर्शन का चालान से पहले मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसओ राजेश यादव के मुताबिक नशे के चलते ही कार चालक ने पहले बाइक सवार अजय गुप्ता को रौंदा और बाद में उसके पीछे आ रहे टैंपो में टकर मार दी। जिससे उसके चालक रामाधार की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें