फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन करते तीन लोग पकड़े

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ब्रहमचारी घाट पर छापामारी की। इसमें तीन लोगों को खनन करते पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से रेत लदे तीन डनलप भी कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट को सूचना मिली कि ब्रहमचारी घाट पर धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर सीओ ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की तो तीन लोग अवैध खनन करते हत्थे चढ़ गए। उनके रेत से भरे तीन डनलप भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। सभी को पकड़कर कोतवाली लाया गया है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है। डनलप बरामदगी की रिपोर्ट एडीएम को भेजी जा रही है। अग्रिम कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें