फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी पहुंचा कोर्ट

Thu, 17 Sep 2015 11:30 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकराना निवासी राजेश मिश्र हत्याकांड का नामजद फरार चल रहा दूसरा हत्यारोपी पातीराम पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया। बाद में इंस्पेक्टर शक्ति सिंह गुरुवार को जेल पहुंचकर हत्यारोपी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

गांव सिकराना निवासी राजेश मिश्र की 29 अगस्त को उस समय गला दबाकर हत्या कर दी थी, जब वह बाजार घाट स्थित पोल्ट्री फार्म पर छह माह की बकाया मजदूरी लेने गया था। हत्या के बाद आरोपी उसका शव उसी दिन शाम उसके घर छोड़ गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना स्पष्ट होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला देवी की ओर से गांव निवासी पोल्ट्री फार्म स्वामी झनकार सिह और पातीराम के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने पांच सितंबर को हत्यारोपी झनकार का कोर्ट के लिए चालान किया। हत्यारोपी पातीराम को तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि पाती राम ने एक दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल पहुंचकर पातीराम के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें