फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस की पिटाई कर आरोपी को छुड़ाया

Wed, 02 Nov 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बगैर वर्दी के गोवंशीय पशुओं का मांस पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों को फजीहत झेलनी पड़ी। मांस के साथ पकड़े गए आरोपी को महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की और पिटाई कर छुड़ा लिया। मारपीट में एक पुलिसकर्मी की शर्ट भी फट गई। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मांस बरामद कर आरोपी की बाइक को कब्जे में लिया है। धक्का मुक्की कर पुलिस कर्मियों को छुड़ा लेने का मामला मोहल्ला में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि पुलिस अभद्रता, धक्का मुक्की आदि से भी इनकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
घटना नगर के मोहल्ला कुरैशियान में कुरैशियान मस्जिद वाली गली में एक मोड़ के समीप बुधवार को अपराह्न करीब एक बजे हुई। मोहल्ला का एक युवक बाइक की डिग्गी में रखकर गोवंशीय पशु का मांस कहीं से लाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला में बगैर वर्दी घूम रहे दो पुलिस कर्मियों ने शक पर आरोपी को उसके घर के ही समीप मोड़ पर रोक लिया। बाइक की डिग्गी में मांस होने पर पुलिस कर्मियों ने जब अपनी भाषा में उससे बात करनी शुरू की तभी आरोपी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी युवक का शोर सुनकर उसके रिश्तेदार और पड़ोसी महिलाएं आ धमकी। महिलाओं ने बगैर कुछ जानकारी किए पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, आरोपी मौका पाकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने मांस बरामद कर आरोपी की बाइक को कब्जे में लिया है। पुलिस कर्मियों से अभद्रता, हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाने का मामला मोहल्ला के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र बहादुर भारद्वाज को दी। इंस्पेक्टर ने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

एक बाइक से लाए गए गोवंशीय पशु के मांस को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मी भी आरोपी के पीछे भागे। आरोपी एक घर में घुस गया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया। इसका फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिसकर्मियों से कोई अभद्रता या धक्का मुक्की आदि नहीं हुई है। मांस बरामदगी पर बाइक वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बाइक की डिग्गी में करीब 10 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है। 
यतेंद्र भारद्वाज, इंस्पेक्टर पूरनपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें