फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटर ने ही की थी  मासूम से दरिंदगी

Sat, 28 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिक्शा चालक की मासूम बेटी को अगवा कर दुराचार करने वाला दरिंदा आखिरकार कानूनी गिरफ्त में आ ही गया। पीड़ित बच्ची की शिनाख्त के आधार पर पुलिस उस तक पहुंचने में सफल हो सकी है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम के घर के पास स्थित मजार शरीफ की रंगाई-पुताई में लगाया गया पेंटर निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। यहां बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जिसमें पेंटर भी शामिल था।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रिक्शा चालक की आठ वर्षीय पुत्री को गुरुवार शाम सात बजे एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया था। इसके बाद रात भर एक खेत में रखकर उसके साथ रेप किया। दूसरे दिन सुबह उसको घर के पास छोड़कर निकल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। शुक्रवार को पड़ोसी और आसपास के लोगों से सुरागरसी के बाद पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जिसमें एक की पहचान भी मासूम कर रही थी। देर रात तक पुलिस ने आरोपी मोहल्ला पकड़िया निवासी पेंटर मुसाहिद से पूछताछ की। पहले तो युवक खुद को बेकसूर बताता रहा। पर बाद में सख्ती करने पर पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खून लगे कपड़ों को भी कब्जे में ले लिया है, जिनकी जांच कराई जाएगी। शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। 


कुछ देर चिल्लाकर बेहोश हो गई थी मासूम 
पुलिस के खुलासे के मुताबिक आरोपी के पास कोई चाकू नहीं था। न ही उसने बच्ची को नशा दिया। आरोपी बच्ची को मुंह दबाकर ले गया। ताकि वह शोर न मचा सके। पुलिस ने बताया कि अगवा करने के बाद वह बच्ची को उसी खेत पर ले गया, जो पुलिस को दिखाया गया था। बस खेत के भीतर की तरफ उसको रखा था। इसलिए कल पुलिस को मौके से सुराग नहीं मिल सके थे। दरिंदगी की बात करें तो आरोपी ने जब बच्ची से रेप किया तो उस दौरान वह बेहोश हो गई थी। सुबह होश आने पर वह उसे घर के पास छोड़कर चला गया। बच्ची को काफी धमकाया भी गया है। 
विज्ञापन


जा सकती थी मासूम की जान 
दरिंदगी की शिकार बच्ची की घटना के दौरान जान भी जा सकती थी। खकरा चौकी प्रभारी अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में प्रारंभिक तौर पर रेप की पुष्टि हुई है। यह भी स्पष्ट है कि बच्ची से दुबारा रेप किया जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। 

बच्ची से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पिछले आठ दिन से पास की मजार शरीफ मेें पुताई कर रहा है। पूछताछ में आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 
- हरगोविंद सिंह, शहर कोतवाल


कांग्रेस नेता ने डीजीपी से  
की सख्त कार्रवाई की मांग
पीलीभीत। रिक्शा चालक की मासूम बेटी से रेप करने के मामले को डीजीपी के  संज्ञान में डालकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शहर के कांग्रेस नेता जकी अशरफी ने पहले पीड़ित परिवार के घर जाकर बच्ची की सेहत की जानकारी की। हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद फोन पर डीजीपी से बातचीत की। जिसमें घटना से जुड़े एकाएक पहलु की जानकारी दी गई। उन्होंने पकड़े गए दरिंदे पर सख्ती करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें