फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बालिका से रेप के  आरोपी पर लगेगी एनएसए

Sat, 11 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दलित बालिका को अगवा कर दुराचार करने और फिर हत्या करने के आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में निरुद्ध किया जाएगा। डीएम ने एनएसए की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब एडवाइजरी बोर्ड दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला करेगा। 
विज्ञापन

बता दें कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय दलित बालिका को छह मार्च की शाम गौहनिया गांव का धर्मवीर अगवा कर ले गया था। उसने दुराचार के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अगले दिन सात मार्च को बालिका का शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला था। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की ओर से आरोपी पर एनएसए की तैयारी शुरू कर दी गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने एनएसए के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी। डीएम ने संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को भेज दी। सुनगढ़ी थाने के एसएसआई मनोज त्यागी ने इसकी लिखित जानकारी जेल प्रशासन को दी है। सीओ सिटी निर्मल विष्ट ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद अब एडवाइजरी बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें