फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर ‘उपकरण’ मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 04 Apr 2015 11:32 PM IST
हजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर पर शनिवार को कैमरा लगा एक रंग बिरंगी रोशनी से चमकता उपकरण देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसबी, वन विभाग, पुलिस और खुफि या विभाग के लोग पहुंच गए और आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि कंबोजनगर चौकी क्षेत्र में टिल्ला नंबर चार के नेपाल बार्डर पर अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 37-38 के मध्य एक उपकरण पड़ा था। इसमें कैमरा लगा था। उपकरण से कई रंग की तरंगे निकल रहीं थीं जो रोशनी से चमचमा रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उपकरण पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस के अलावा 26 वीं वाहिनी एसएसबी और वन क्षेत्राधिकारी संपूर्णानगर राकेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि बरामद उपकरण मौसम विभाग का हो सकता है, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें