भरथना थाना क्षेत्र गांव नगला खुशालपुर में गर्भवती
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने
ससुरारवालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम
नगला खुशालपुर निवासी रवि यादव पुत्र संतराम के साथ 14 फरवारी 2014 को माया
देवी की शादी हुई थी। टिटावली निवासी लड़की के पिता रामलक्ष्ण सिंह ने
बताया कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे।
बताया
कि तीन अप्रैल की रात 10 बजे आग से जलाकर उसकी बेटी को मार पाडा। उसने
संतराम, रामक्षणी पत्नी संतराम , रवि पुत्र संतराम के खिलाफ दहेज हत्या
का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए
भेजा है।