फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटपट हुई न शोर, लाखों समेट ले गए चोर

Thu, 03 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खटपट हुई न शोर, लाखों समेट ले गए चोर - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
छत के रास्ते घुसे चोरों ने किसान के मकान को खंगाल डाला। साढ़े इक्कीस हजार रुपये की नकदी समेत सात लाख का सामान समेट लिया। खास बात रही कि किसान का परिवार में मकान में सोता रह गया। गुरुवार सुबह पीड़ित से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज क ी है। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी जगवीर सेन गंगवार खेती करते हैं। बुधवार रात को परिवारीजनों संग जंगवीर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते चोर मकान में घुस आए। जिसके बाद कमरों को खंगालना शुरु कर दिया। यहां से चोर 21,500 रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात समेत सात लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह जागने पर कमरों में बिखरा सामान देख पीड़ित के होश फाख्ता हो गए। कुछ ही देर में चोरी की जानकारी लगने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौक ा मुआयना कर पुलिस ने चोरों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए, लेकिन असफल रही। 
चोरी गए सामान की सूची 
किसान के मकान से चोर 21,500 रुपये की नकदी, सोने का हार, सोने की दो चेन, एक मांग टीका, सोने की चार चूडिय़ां, दो मंगलसूत्र, नाक का फूल, सोने की दो बालियां, दो झुमकी, सोने के दो टाप्स, 11 जोड़ी पायल, कपड़े आदि सात लाख का सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन

डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की अनदेखी
एक तरफ पुलिस किसान के घर हुई चोरी की वारदात में सुराग जुटाने को लेकर गंभीरता का दावा कर रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद लापरवाही भी जारी रही। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें