फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू

Sat, 22 Jul 2017 07:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू - फोटो : पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू
विज्ञापन
मोबाइल लूटकांड में पकड़े गए तीन शातिर बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस भले ही किराना व्यापारी से लूटपाट का खुलासा करने में असफल रही हो, लेकिन 15 संदिग्धों के नाम प्रकाश में आ गए है। जिनकी धरपकड़ कर पूछताछ करने से पहले पुलिस महकमा उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने में जुट गया है। स्वाट टीम की मदद से एकाएक हरकत का पता किया जा रहा है।       
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सैदपुर निवासी अनिल कुमार का मोबाइल लूट लिया था। इससे दो दिन पहले किराना व्यापारी रवि अग्रवाल से तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये और मोबाइल भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया है। एक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पकड़े गए तीनों बदमाशों की किराना व्यापारी से हुई लूट में संलिप्तता तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने पूछताछ में पंद्रह संदिग्धों के नाम जुटाए हैं। अब स्वाट टीम की मदद से एकाएक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि व्यापारी से लूट के मामले में कुछ सुराग मिले है। जिन पर काम कराया जा रहा है, घटना को जल्द वर्कआउट किया जाएगा।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें