जिले के थाना जहॉनाबाद के गांव भगवंतापुर बझेड़ा निवासी विवाहिता श्रीदेवी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस बात की पुष्टि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
शनिवार को गांव भगवंतापुर बझेड़ा निवासी छत्रपाल की 22 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटकता मिला था। मृतका के पिता शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी श्यामबहादुर ने पुत्री की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से आरोपी पति, ससुर कंधई, जेठ गुलसरन, रघुनंदन समेत छह आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।