फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारी के घर से डेढ़ लाख का सामान चोरी

Thu, 24 Sep 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव बरहा निवासी नगरपालिका के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के घर का ताला डालकर चोर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पूरनपुर गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव बरहा निवासी नगरपालिका कर्मचारी श्यामाचरण ने बताया कि वह परिवार समेत बुधवार की सुबह पैतृक गांव देवरनिया (बरेली) के बजरिया गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। बुधवार की रात चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान खंगाल लिया। बक्से में रखी दो हजार रुपये की नगदी, एक तोले का हार, एक जोड़ी पॉयल, एक जोड़ी कुंडल, एक बिछुआ चांदी, मोबाइल व कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बटोर ले गए।
सुबह पड़ोसी संजीव ने ताला टूटा देख मामले की सूचना मोबाइल पर उसे दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पूरनपुर गेट चौकी पुलिस ने मौके  का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें