फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव समेत किसान लापता शारदा में तलाश रहे है गोताखोर

Tue, 12 Jul 2016 11:47 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी पार खेत देखने गया किसान तीन दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। उसकी नाव का भी कोई अता पता नहीं है। ऐसे में घर वालों को अप्रिय वारदात की आशंका सताने लगी है। गोताखोरों की मदद से किसान को तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गभिया सहराई निवासी 36 वर्षीय भीम हलधर खेती करता है। उसका खेत शारदा नदी के पार है। तीन दिन पहले वह नाव से अपने खेत को देखने गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार सुबह लापता किसान के पिता नरेंद्र हलधर ग्रामीणों के साथ शारदा तट पर जानकारी करने पहुंचे, लेकिन किसान और नाव का कुछ पता नही लग सका है। शारदा में पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में घर वालों की चिंता बढ़ गई है। गोताखोरों की मदद से घर वाले लापता किसान का पता लगाने में जुटे है। अभीघटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें