फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर मारा डाला

Thu, 12 Mar 2015 11:44 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ऐमी गैहलुइया निवासी 22 वर्षीय सरिता देवी की दहेज में कार न मिलने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की मौत के बाद आरोपी शव घर में डालकर भाग निकले। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति उन्नति कटियार व तहेरे ससुर राकेश कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिले के थाना बरखेड़ा के गांव मुड़िया बरखेड़ा निवासी छत्रपाल गंगवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी 24 जनवरी 15 को गांव ऐमी गैहलुइया निवासी उन्नति कटियार के साथ की थी। शादी में पति व पुत्री के तहेरे ससुर कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने पर उन्होंने असमर्थता जताई।

इस पर सरिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भी पुत्री की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद शव घर में छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिस पर वह गांव पहुंचे तो देखा की पुत्री का शव लहूलुहान हालत में घर में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से आरोपी पति व मृतका के तहेरे ससुर राकेश खिलाफ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें