फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 14 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
दहेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज में बाइक मांगने का लगाया आरोप, दी तहरीर  
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया का मामला
दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवारवाले विवाहिता की ससुराल बातचीत करने पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बारादरी (बरेली) निवासी गुलफशां पुत्र मुख्तार ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले मोहल्ला पकड़िया निवासी एक युवक से हुई थी। जिससे उसको पांच माह की बेटी है। पिछले काफी समय से पति की ओर से बाइक की मांग की जा रही थी। जिसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन दिन से मारपीट अधिक हो गई। आरोप है कि बुधवार रात को ससुरालवालों ने उसकी कमरे में बंद कर पिटाई की। इसके बाद जल्द मांग पूरी करने की बात पर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह बेटी से सूचना मिलने पर बरेली से परिवारीजन पीलीभीत आए। आरोप है कि बातचीत करने पर उनसे भी ससुरालियों ने अभद्रता की। पुलिस को पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर विवाहिता ने कार्रवाई की मांग की। जिसपर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौके पर पवन मोबाइल को जांच के लिए भेजा है। विवाहिता का मेडिकल कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें