फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Fri, 03 Apr 2015 12:24 AM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले आग से झुलसी गांव उझैनियां निवासी विवाहिता 24 वर्षीय तुलसा देवी की बुधवार को बरेली के  एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर पुत्री को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति समेत तीन के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव ललौरीखेड़ा निवासी रूपलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी पांच साल पहले गांव उझैनियां निवासी राजू के साथ की थी। पुत्री के ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद से दो लाख रुपये, कपड़े धोने वाली मशीन आदि की मांग करने लगे। मंग पूरी न होने पर पुत्री के ससुराल वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 31 मार्च को उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी जिससे वह झुलस गई। बेटी का बरेली के एक अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई।

मृतका के पिता ने पति, सास चमेली देवी व ससुर ईश्वरी प्रसाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर मृतका की सास चमेली देवी ने बताया कि पुत्रवधू तुलसा देवी खाना बना रही थी। कढ़ाई में लौकी की सब्जी छौंकते समय अचानक आग भड़क उठी। जिससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वह झुलस गई थी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें