फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी की फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 02 Jan 2016 11:31 PM IST
Barkheda
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल से मैनपुरी की एक फर्म द्वारा फर्जी चेक डिपॉजिट स्लिप से लाखों रुपयों की चीनी उठा लेने के मामले की पुलिस ने चीनी मिल के सेल्स आफीसर की ओर से मैसर्स सुमोद कुमार गर्ग के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल बरखेड़ा के सहायक अधिकारी शुगर सेल्स तुषारकांत घोष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मिल से मैसर्स सुमोद कुमार गर्ग थाना वाली गली घिरोर जनपद मैनपुरी 12 दिसंबर को एजेंट के माध्यम से इनवाइस बिल संख्या 1071001881 से नौ लाख छब्बीस हजार सात सौ बीस रुपये की चीनी क्रय की थी। इसकी अदायगी में उसी दिन चेक संख्या 041130 बैक ऑफ इंडिया शाखा घिरौर मैनपुरी की बैक शाखा में चेक डिपॉजिट स्लिप जमा की थी, लेकिन जब उनको उपरोक्त फर्म द्वारा जमा की गई डिपॉजिट स्लिप का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ तो उन्होंने 23 दिसंबर को बैंक से भुगतान के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उपरोक्त फर्म द्वारा कथित चेक बैंक में जमा ही नहीं किया गया है, बल्कि चेक डिपॉजिट स्लिप फर्जी एवं कूट रचित तरीके से व बदनीयत से नकली अभिलेख तैयार कर उनको प्राप्त करा दी गई है। इस प्रकार उपरोक्त फर्म द्वारा उनके साथ छल, कपट धोखाधड़ी व फरेब किया गया है। पुलिस ने सहायक अधिकारी शुगर सेल्स की ओर से मैसर्स सुमोद कुमार गर्ग के विरुद्ध धारा 406, 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें