फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर मचाए शोर नहीं चल रहा पुलिस का जोर

Sat, 11 Jul 2015 11:04 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात झमाझम हुई बारिश चोरों के लिए मुफीद साबित हुई। बेखौफ चोरों ने थाना सुनगढ़ी इलाके की राजीव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी ओमप्रकाश कश्यप के मकान का ताला तोड़कर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल बटोर ले गए। पड़ोस के गोपाल बाबू के घर से छाता चुरा लिया। पुलिस के हाथ गुडवर्क भी आया। सुनगढ़ी पुलिस ने मेन मार्केट की एक दुकान से कपड़ों से भरा बोरा बरामद कर दुकान के बाहर निकल रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी ओमप्रकाश कश्यप अपने छोटे पुत्र रवि कश्यप के साथ सरकारी आवास में रहते हैं। बड़ा पुत्र विक्की पत्नी के साथ राजीव कॉलोनी स्थित मकान में रहता है। शुक्रवार को विक्की पत्नी के साथ सरकारी आवास पर आया था। घर पर ताला पड़ा हुआ था। बरसात हो रही थी। इसलिए दंपति सरकारी आवास पर ही रुक गए। इसी बीच मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर घर में रखी 45 हजार की नगदी, डेढ़ तोला सोने के चेन, एक अंगूठी एक जोड़ी पायल, एक बिछुआ समेत करीब डेढ़ लाख रूपये के गहने चोरी कर ले गए। पड़ोस में रह रहा भतीजे बंटी ने सुबह ताला टूटा देखा को उसने घटना की जानकारी गृहस्वामी ओमप्रकाश कश्यप को दी। सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मोहल्ला फीलखाना निवासी सानू की गैस चौराहा के पास गारमेंटस की दुकान है। बगल में अंदर की ओर उसका गोदाम है। गोदाम में कपड़ों से बंधा बोरा रखा हुआ था। शुक्रवार की रात लोहे के जीने के सहारे दो चोर छत पर चढ़ गए और जीने के रास्ते गोदाम में जाकर कपड़ों से भरा बोरा चोरी कर लिया और जाने लगे। इसी बीच गश्त कर रही सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख एक चोर छुपने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनके पास से बोरा बरामद कर दोनों को दबोच लिया और थाने लाए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी चोर अब्दुल सईद और अयूब शहर कोतवाली के मोहल्ला हाथीखाना के निवासी है। दोनों शातिर चोर हैं। उन्होंने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

... कहीं पेशेवर चोरों ने तो नहीं की वारदात
सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के घर चोरों ने जिस अंदाज में घटना को अंजाम दिया। उससे यह साफ होता है कि चोर पेशेवर हैं। घटना को अंजाम देने के पहले चोरों ने मोहल्ले के ही मंगली प्रसाद के  घर के बाहर लगे नल का हत्था निकाला और उस पर कपड़ा लपेट कर मेन गेट और कमरों का ताला तोड़ा। माना जा रहा है कि चोरों को इस बात की जानकारी थी कि हत्थे पर कपड़ा लपेटने से उनके फिंगर की छाप पुलिस को नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें