फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला के कान से झुमकी नोंचकर लुटेरा फरार

Mon, 23 Mar 2015 10:54 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी एक विवाहिता के दोनों कान से सोने की झुमकी एक लुटेरा नोंचकर भाग निकला। घटना के दौरान महिला मानपुर चौराहे पर फल खरीद रही थी।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी छोटेलाल की पत्नी राजवती ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर को मानपुर चौराहे पर फल खरीद रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा कान से सोने की दोनों झुमकी खींच लीं और भाग गया। इससे महिला के कान में घाव बन गया और खून निकलने लगा।

विवाहिता का शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर जमा हुए और माजरा समझ सके, तब तक लुटेरा काफी दूर निकल चुका था। विवाहिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने झुमकी की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई है। उसने इस लूट के मामले में एक युवक पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें