फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण स्वीकृत कराने के बहाने पांच लाख निकाले

Fri, 17 Apr 2015 12:19 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान का ऋण स्वीकृत कराने के बहाने एक व्यक्ति ने किसान से कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए और उनके नाम से पांच लाख रुपये निकाल लिए। रुपया मांगने पर अब धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया लाला निवासी रूपराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ माह पूर्व वह शहर के स्टेडियम रोड स्थित एक बैंक आया था। यहां उसकी मुलाकात पूरनपुर के एक व्यक्ति से हुई जिसने प्रबंधक से जान पहचान होना बताकर ऋण स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद युवक ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए और एक सप्ताह बाद ऋण मिलने की बात कही। रूपराम का आरोप है कि युवक ने उसके नाम से फर्जी तरीके से पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि बैंक से निकाल की हड़प ली जो अब ब्याज सहित करीब 6.5 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन


उसने इस हेराफेरी में बैंक प्रबंधक की भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें