फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से साथियों के साथ खेल रहे छात्र की मौत

Sun, 07 Feb 2016 07:50 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से साथियों के साथ गांव के समीप गन्ने के खाली खेत में खेल रहे गांव गहलुइया निवासी जाविद के बारह वर्षीय पुत्र ताजीम की मौत हो गई। वह गांव के उवैसिया पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन का छात्र था। घटना से उसके साथ खेल रहे बच्चों और अन्य लोगों में दहशत के चलते भगदड़ मच गई। उसकी मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना रविवार को अपरान्ह करीब बारह बजे की है। गांव गहलुइया के कई बच्चे गांव के समीप गांव निवासी महफूज के गन्ने के खाली हुए खेत में गेंद खेल रहे थे। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ बादलों की तेज गड़गड़ाहट के दौरान बिजली गिरी। हादसे मेें गांव के जाविद का पुत्र ताजीम बुरी तरह झुलस गया। यह देख खेल रहे बच्चों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत के चलते भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से झुलसे ताजीम को उसके परिवार वाले उठाकर घर ले गए, लेकिन घर पहुंचते ही ताजीम ने दम तोड़ दिया। ताजीम गांव के उवैसिया पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेेकिन ताजीम के परिवार वालों ने पुत्र का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। ताजीम की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

ताजीम के पिता को दी गई घटना की सूचना
ताजीम के पिता जाविद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। जाविद तीन-चार दिन पहले ही मजदूरी को पंजाब गए थे। घटना की सूचना मोबाइल पर उनको दी गई। ताजीम के परिवार में पिता के अलावा मां जुवैदा, बड़ी बहन मुस्कान, भाई तैजीत और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन


बचने के लिए कपड़े उतार भागने का किया था प्रयास
पूरनपुर। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कब क्या हुआ यह न तो खेल रहे बच्चे ही समझ पाए और न मौजूद अन्य लोग। तेज धमाके पर अचानक भगदड़ मच गई थी। ताजीम ने तो झुलसने के बाद बचने के लिए कपड़े उतारकर भागने का प्रयास किया था, लेकिन एक-दो कदम चलकर गिर गया। उसकी जाकेट भी जल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें