फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालिका  झुलसी, रेत में दबाया

Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
घर के आंगन में परिवारीजनों के साथ खेल रही दस साल की मासूम बालिका अचानक बिजली गिरने से झुलस गई। लड़की को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले जाने के बजाए परिवारीजन उसको रात से रेत में दबाकर रखे हुए हैं। साथ ही उसकी हालत में सुधार होने के भी दावे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर के रहने वाले नन्हेलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार रात को वह पत्नी राजवती और तीन बच्चों के साथ घर के बाहर आंगन में बैठे थे। उसकी दस वर्षीय बेटी नेहा खेल रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक उसके ऊपर बिजली गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गई। पूरे परिवार में बेटी के स्वास्थ्य को लेकर हाहाकार मच गया। कुछ ही देर में हादसे का पता लगते ही गांव के लोग मौके पर एकजुट हो गए, लेकिन बालिका को डाक्टर के पास इलाज कराने के लिए ले जाने की बजाए अंधविश्वास के चलते उसको रेत में दबा दिया गया। घरवालों का मानना है कि ऐसा करने से उनकी बेटी ठीक हो जाएगी। उसका मुंह खुला छोड़कर पूरा शरीर रेत में दबा हुआ है। दूसरे दिन शनिवार को भी बच्ची को रेत से बाहर नहीं निकाला गया है। घरवालों का कहना है कि ये उनका एक देशी इलाज है। जोकि वह पहले से करते आ रहे हैं। यह भी दावा किया कि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, पुलिस पूरे मामले से अंजान बनी हुई है। सूचना न होने की बात कहकर अनभिज्ञता जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें