फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे जाम करने वालों पर कसा कानूनी शिकंजा

Tue, 24 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में किशोर की मौत के बाद शाहजहांपुर हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिरौनिया चौकी प्रभारी की ओर से पुलिस ने तीन नामजद और अस्सी अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने वैगन-आर कार के ड्राइवर पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

सोमवार देर शाम बीसलपुर रोड पर अलियापुर मोड़ के पास एक वैगन-आर कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें न्यूरिया के मरौरी गांव निवासी पंद्रह वर्षीय धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। उसके बहनोई अलियापुर निवासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोग हाथों में डंडे लेकर उग्र हो गए। किसी भी राहगीर को निकलने नहीं दिया। मामले में दूसरे दिन बरखेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि हाइवे पर जाम लगाकर उग्र होने पर अलियापुर गांव के करीब अस्सी लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हादसे में बच्चे की मौत के मामले में भी कार के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें