फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की नहर में डूबने से मौत

Fri, 22 May 2015 11:23 PM IST
परेवावैश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में आए थाना माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर निवासी जयंती प्रसाद के पुत्र 21 वर्षीय शिवम कुमार की परेवा नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके ससुराल और घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा कलीनगर निवासी शिवम कुमार की शादी 25 अप्रैल 15 को परेवावैश्य निवासी किशनलाल कश्यप की पुत्री सुनीता के साथ हुई थी। गुरुवार को शिवम अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार की सुबह गांव में चल रहे सत्संग में खाना बना रहे अपने ससुर से मिला। उसके बाद वह परेवा नहर पहुंचा और नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार पर नहर पटरी से गुजर रहे लोग नहर में घुस गए और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पत्नी सुनीता सहित ससुराल के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी बिलखने लगी। सूचना पर शिवम के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें