फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर ससुर को पीटा, रिपोर्ट

Fri, 13 Nov 2015 10:59 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद पर पुत्रवधू ने पति और मां के साथ मिलकर ससुर की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में किशोर सहित दो की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

गांव सुआबोझ निवासी गोकरन लाल का विवाद उसकी पुत्रवधू सरोजनी देवी से हो गया। आरोप है कि विवाद के चलते पुत्रवधू ने अपने पति रामपाल और मां रमादेवी के साथ मिलकर गोकरन लाल की पिटाई कर दी। पुलिस ने गोकरन लाल की ओर से उसकी पुत्रवधू सरोजनी, पुत्र रामपाल और रमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव खमरिया पट्टी निवासी जयराखन रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने जयराखन की ओर से गांव निवासी ओविंदर और लालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खेत से मिट्टी खोदने के विरोध पर गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी विनोद कुमार की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने विनोद कुमार की ओर से गांव निवासी प्यारे लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें