फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलवागाढ़ा मे विवाद पर मां-बेटी को पीटा

Sun, 23 Aug 2015 10:55 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुलवागाढ़ा में विवाद पर मां-बेटी की पिटाई कर दी गई। गांव भगवंतापुर में विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट में मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। मोहल्ला हबीबगंज में घर के सामने बैठने के विरोध पर दंपति की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

गांव कुलवागाढ़ा निवासी मंगल सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर के गालियां देने के विरोध पर उसकी पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को आई उसकी पुत्री कमलजीत कौर को भी पीट दिया गया। पुलिस ने कर्मजीत कौर की ओर से गांव निवासी लखविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव भगवंतापुर निवासी रामेश्वर की पुत्री प्रीती और जितेेंद्र की पुत्री पूजा में विवाद पर मारपीट हुई। मारपीट में प्रीती, उसकी बहन अनीता और दूसरे पक्ष की पूजा, उसकी मां  विमला देवी को पीट दिया गया। पुलिस ने रामेश्वर की ओर से  पप्पू, जितेंद्र के खिलाफ और जितेंद्र की ओर से रामेश्वर, धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज में घर के सामने बैठने के विरोध पर धर्मेंद्र को और बीच-बचाव को आई उसकी पत्नी सावित्री की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने धर्मेंद्र की ओर से मोहल्ला के दीनदयाल, अखिलेश, अमित, मझले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें