फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर मारपीट, पुलिस ने अनदेखा किया

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कोतवाली गेट पर मारपीट, पुलिस ने अनदेखा किया - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को लेकर कोतवाली के सामने नशे में धुत युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। ट्राई साइकिल पर सवार एक विकलांग को पकड़कर गालीगलौज की गई। गाली देने से इंकार करने पर युवकों ने मारपीट भी की। पुलिस की गाड़ी मौके से निकलकर तो गई, लेकिन हंगामे को देखकर रुकने की जहमत नहीं उठाई गई। बाद में लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत कराया जा सका। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे कोतवाली थाना गेट के चंद कदमों की दूरी पर ट्राई साइकिल पर सवार होकर जा रहे एक विकलांग को नशे में धुत युवकों ने रोक लिया। रुपये का लेनदेन बताकर उससे गाली गलौज शुरूकर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने विकलांग की पिटाई कर दी। दोनों ओर से थाने के गेट पर हंगामा किया जाता रहा। इस बीच पुलिस की गाड़ी निकली, हंगामा भी देखा, लेकिन रुककर शांत कराने की कोशिश नहीं की। मामला बढ़ता देख आसपास के दुकानदारों ने सख्ती से बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इधर कोतवाली पुलिस हंगामे को लेकर अनभिज्ञता जता रही है। जबकि घटना के दौरान पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती हुई मौके से निकल गई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें