फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सवारों ने युवक को अगवा कर लूटा

Thu, 22 Jan 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत/हजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर से वापस लौट रहे थाना हजारा के गांव नहरोसा निवासी कल्लू के पुत्र 23 वर्षीय विजय कुमार को वैन सवार पांच बदमाशों ने माल गोदाम के पास से अगवा कर लिया। बाद में उसे टनकपुर हाइवे पर ले गए। जहां हाथ पैर बांधकर एक खेत में डाल दिया और सिर पर साड़ी डाल कर उसे ढक दिया। बदमाश उसके पास से पांच हजार की नगदी, मोबाइल व कागजात लूट ले गए। पीड़ित ने मोबाइल पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी व एएसपी को घटना की सूचना दी है।
गांव नहरोसा निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह बुधवार को ट्रेन से पीलीभीत पहुंचा और एआरटीओ दफ्तर से बाइक के कागज लेकर माल गोदाम रोड से घर वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे माल गोदाम के पास पीछे से आई एक वैन उसके पास रुकी। वैन से उतरे तीन बदमाशों ने उसे दबोच कर वैन में डाल लिया और पिटाई की। बाद में स्टेशन की ओर से होते हुए वैन टनकपुर हाइवे पर दौड़ा दी। कचहरी से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में ले गए। जहां झाड़ी में बैठाकर हाथ पैर बांधकर उसका सिर साड़ी से ढक दिया। बदमाशों ने उसके पास से पांच हजार रुपये, मोबाइल व बाइक के कागजात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह से सिर पर पड़ी साड़ी हटाई और शोर मचाया। इस पर राहगीरों ने उसे बंधनमुक्त किया। बंधनमुक्त होने के बाद वह करीब साढ़े पांच बजे पैदल रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से पलिया कलां (खीरी) पहुंचकर दूसरे के मोबाइल से घर वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे घर लाए। उसने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। सभी के पास असलहे थे। इनमें से तीन बदमाश मुंह पर ढाटा बांधे थे। बुधवार को पीड़ित ने मोबाइल पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह व एएसपी सुधीर कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। हालांकि पीड़ित ने अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

वर्जन...
विजय ने मोबाइल पर फोन कर घटना की जानकारी दी है। पीड़ित से तहरीर देने को कहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
सुधीर कुमार सिंह, एएसपी

खीरी के युवक की पिटाई कर नगदी लूटी
घुंघचाई। लखीमपुर खीरी के गांव पिपरिया निवासी बाबूराम ने बताया कि वह अपने मित्र बीसलपुर निवासी सुखदेव की शादी में आया था। गुरुवार को वापस लौट रहा था। दियूरिया जंगल में नरई वाली पुलिया के समीप दोपहर करीब एक बजे पांच बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और पिटाई कर 44 सौ रुपये लूट लिए।

नगदी, साइकिल, मोबाइल चोरी
पूरनपुर। नगर के जसविंदर सिंह के अशोक कॉलोनी में लगे जनरेटर कक्ष में घुसे चोरों ने कर्मचारी दीपक यादव, शिवम कनौजिया के मोबाइल, साइकिल और पांच सौ रुपये की नगदी चोरी कर ली। जसविंदर सिंह ने बताया कि चोरों की संख्या तीन थी। जो बैट्री खोल रहे थे। जाग होने पर चोर बैट्री छोड़ गए, लेकिन अन्य सामान और नगदी चुरा ले गए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


चोर को बांधकर पीटा
बीसलपुर। कटरा बाजार में दुकानदारों ने एक चोर को चावल विक्रेता की दुकान से चावल चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पड़ोस में स्थित बिजली के पोल से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में चोर के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें