फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में नौकरी दिलाने  के नाम पर 55 हजार ठगे

Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
करोड़ो रुपए का आया चंदा
विज्ञापन

विज्ञापन
- पीड़ित ने एएसपी को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
 कोतवाली बीसलपुर के गांव साबेपुर निवासी प्रदीप कुमार ने मोहल्ला पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति पर सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव साबेपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शहर के हाफिज रहमत खां विधि कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। उसकी जान पहचान पटेलनगर निवासी एक युवक से हुई। कथित युवक सिंगापुर के एक होटल में जॉब करता था। वर्तमान समय में उसने बीसलपुर में ऑफिस खोल रखा है। आरोप है कि कथित आरोपी ने सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 1.50 लाख रुपये मांगे। झांसे में आकर उसने तीन बार में 55 हजार रुपये आईसीआईसीआई बैंक शाखा से आरोपी के खाते में डाल दिए। नौकरी न मिलने पर जब उठे ठगी का अहसास हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर 20 अप्रैल को आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की और दोबारा पैसा मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें