फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की फर्जी कहानी रचने वाले भाइयों को जेल भेजा

Mon, 22 Feb 2016 11:29 PM IST
जहानाबाद, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विरोधियों को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रचना गांव गौनेरीबदी निवासी गुड्ड् और उसके बड़े भाई रिफाकत को महंगा पड़ गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव गौनेरीबदी निवासी रिफाकत ने गांव के ही तीन लोगों पर 18 फरवरी को छोटे भाई गुड्डू का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिफाकत की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गुड्डू की तलाश शुरू कर दी थी। 20 फरवरी को पुलिस ने गुड्डू को आगरा में पल्लेदारी करते हुए बरामद कर लिया था। गुड्डू से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया था कि विरोधियों को फंसाने के लिए परिवार वालों के साथ मिलकर अपहरण की कहानी बनाई थी। पुलिस ने रिफाकत और गुड्डू के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठी सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। एसओ दुर्गेश मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें