सिकंदराराऊ। स्कूल में बिजली लगवाने के नाम से एक कथित एसडीओ ने स्कूल प्रबंधक को पैतीस हजार का चूना लगा दिया। ठगा गया पूरा पैसा टूंडला की एसबीआई शाखा में एक महिला के खाते में मंगाया गया। पीड़ित ने कोतवाली में साइबर क्रईम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि नगर के मौहल्ला कुरेशियान निवासी आई यू खान के एसके डिग्री कॉलेज सकरा के प्रवंधक हैं। कुछ दिन पूर्व वे जलेसर में बिजली दफ्तर स्कूल में बिजली का कनक्शन लगावाने गये थे। वहां पर जानकारी के लिये अपना मोबाईन नम्बर दे आये। 14 फरवरी को उनके नम्बर पर सतेन्द्र सिंह एसडीओ हाइड्रिल नाम से फोन आया कि उनका बिजली का कनेक्शन लग जायेगा बीस हजार रुपया पूनम धाकरे महिला के खाते में एसबीआई ब्रांच टूंडला में ट्रांसफर कर दें। खान ने अपने सिकंदराराऊ एसबीआई ब्रांच से बीस हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके दो दिन बाद फोन आया कि पंद्रह हजार रुपया और ट्रांसफर कर दो जल्दी काम हो जायेगा। परेशान खान ने पीएनबी के माध्यम से पंद्रह हजार रुपया भी ट्रांसफर करा दिया। इसके पश्चात कथित एसडीओ का फोन उठना बंद हो गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस नाम का कोई एसडीओ जलेसर में नहीं है। साइबर तरीके से की गई ठगी की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।