फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी एक्ट के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पकड़िया निवासी हबीब की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। मुकदमा वादी का कहना था कि आरोपियों ने एक बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर धोखाधड़ी पूर्वक उससे अलग-अलग खातों में 1.48 लाख रुपये डलवाकर हड़प लिए थे। इस मामले की विवेचना साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल प्रभारी सुभाषचंद्र त्यागी ने बताया कि टीम ने इस मामले में फरार चल रहे हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ के गांव कनौर निवासी अरविंद व मोहल्ला शिवपुरी (हापुड़) निवासी मोहन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मेरठ के आमिर खान व हापुड़ के  मोहम्मद आरिफ को पुलिस माह भर पहले गिरफ्तार कर चालान भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें