फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचक के सामने आने से बच रहे आरोपी पुलिसकर्मी

Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस कस्टडी में दो युवकों की हुई मौत का मामला 
विज्ञापन

सीओ ने शुरू की जांच, मृतकों के परिवार वालों के दर्ज किए बयान 
पुलिस कस्टडी में मारे गए मोहल्ला रजागंज निवासी सद्दाम और शकील के मामले की जांच सीओ जहानाबाद ने शुरू कर दी है। सीओ ने पूरनपुर जाकर मृतकों के परिवार वालों के बयान दर्ज किए, जबकि आरोपी पुलिसकर्मी विवेचक के सामने नहीं आए। जिससे विवेचक को आरोपी पुलिसकर्मियों का पक्ष नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन

बता दें की 30 मार्च 16 को पूरनपुर पुलिस चोरी के मामले में आरोपी बताकर मोहल्ला रजागंज निवासी सद्दाम और शकील को पकड़कर कोतवाली लाई और दोनों को हवालात में बंद कर दिया था। अगले दिन दोनों ने हवालात में जहरीला पदार्थ खा लिया और उनकी मौत हो गई थी। काफी हंगामे के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने इंस्पेक्टर शक्ति सिंह, सीएचसी के डॉक्टर सहित 14 के खिलाफ हत्या, हत्या कर साक्ष्य मिटाने सहति कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कर विवेचना कोतवाल दियोरिया सिंकदर सिंह यादव को सौंपी थी। तीन दिन बाद एसपी ने कोतवाल से विवेचना हटाकर सीओ जहॉनाबाद जेआर जोशी को सौंप दी। सीओ जेआर जोशी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचक सीओ ने पूरनपुर पहुंचकर मुकदमा वादी और दोनों मृतकों के घर वालों के बयान दर्ज किए। स्ेिचक के बुलाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिसकर्मी अपना पक्ष रखने सीओ के सामने आने से बच रहे हैं। सीओ ने बताया कि उन्होंने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पूरनपुर कोतवाली जाकर उन्होंने बयान के लिए आरोपी पुलिस वालों की तलाश की लेकिन वह लोग उनके सामने नहीं आए। उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनके सामने पेश होकर अपना पक्ष नहीं रखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें