फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को बचाने में जुटी पुलिस

Sat, 10 Oct 2015 11:50 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला में ग्रामीण की पिटाई के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का दावा है कि घायल ग्रामीण के मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल होने व अंगुली में चोट होने की पुष्टि हुई है। दरोगा के बचाव में जुटी पुलिस ने अब आरोपी दरोगा की ओर से भीड़ में नशे की वजह से गिरकर घायल होने की सूचना दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना गजरौला क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद गजरौला कलां के प्राथमिक स्कूल मतदान केंद्र के एक दरोगा ने सड़क किनारे खड़े गांव के ही कोमिल की पिटाई कर दी, जिससे उसकी अंगुली लहूलुहान हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने गए थे। जहां पर पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया था। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने पूरनपुर हाइवे पर भी जाम लगाया। सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर घायल कोमिल ने दरोगा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी बनाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया था। सीओ सिटी ने बताया कि मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने अंगुली में चोट मिलने पर एक्सरे के लिए लिखा है। रविवार को घायल का एक्सरे कराया जाएगा। अब पुलिस दरोगा के बचाव में आ गई है। पुलिस ने दरोगा की ओर से भीड़ के दौरान नशे की हालत में कोमिल के गिरकर घायल होने की सूचना दर्ज की है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्दप्रिय कर रहे हैं। जांच और एक्सरे रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें