फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
eve teasing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीसलपुर एसओ पर शिकायत की अनदेखी का आरोप 
एक महिला ने बीसलपुर थाने के दरोगा पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर देने के बाद भी बीसलपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर एसपी से शिकायत की है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक  महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 10 अगस्त को उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि तभी बीसलपुर थाने का एक दरोगा घर आया। पहले उसने महिला को धमकाया फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो दरोगा धमकी देकर भाग गया। एसपी ने सीओ बीसलपुर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि शादी का झांसा देकर भिकारीपुर चौकी क्षेत्र के एक युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया था। इसका मुकदमा 21 जून को एसपी के आदेश पर दर्ज किया गया था। पुलिस पीड़िता के बयान भी करा चुकी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें