फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने का निरीक्षण

Wed, 24 May 2017 10:51 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति ने बुधवार को सुनगढ़ी थाना पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं चेक की। इसमें फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को परखा एवं ऑनलाइन एफआईआर की हकीकत को जाना। 
विज्ञापन

दोपहर दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट नियत कार्यक्रम के तहत सुनगढ़ी थाना पहुंचे। उन्होंने परिसर की साफ सफाई की व्यवस्था देखी। कंडम वाहनों की संख्या अधिक होने पर उनके निस्तारण के लिए कागजी कार्रवाई की शुरुआत करने को कहा। एफआईआर और एनसीआर में हुई कार्रवाई के साथ ही असलहों के रखरखाव को परखा। थाना परिसर में हिरासत में लिए गए युवकों को लेकर जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में फरियादियों के लिए रखे गए गुड़ व पानी की व्यवस्था को देख एसएचओ हरगोविंद सिंह को सराहा। उन्होंने जनता की शिकायतों को टालने के बजाए मुकदमा दर्ज कर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें