फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ड्राइवर को घायल कर लूटा

Mon, 27 Jun 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 साइकिल से घर लौट रहे ट्रैक्टर ड्राइवर पर कुछ लोगों ने रंजिशन रास्ते में रोककर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर उससे नकदी और मोबाइल लूट ले गए। ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया गौसू निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर चरन सिंह रविवार रात फार्म हाउस मालिक के घर ट्रैक्टर खड़ा कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। गांव से कुछ पहले पीछे से बाइक पर आए तीन लोगों ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट ले गए। किसी तरह न्यूरिया थाने पहुंचकर चरन सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चरन सिंह के भाई लक्ष्मन ने थाने में गांव के ही हेतराम और उसके पुत्रों रामप्रकाश तथा श्यामसुंदर के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें