फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में 11 डकै ती, खुलासा एक भी नहीं

Tue, 14 Jul 2015 11:08 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अपराधी कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। प्रतिदिन कहीं लूट, चोरी तो कहीं डाका पड़ रहा है। दो महीने में 11 घरों में लूटपाट हुई। 21 से अधिक चोरियां हुई और करीब आधा दर्जन रोड होल्डप की घटनाएं। इनमें से एक-दो लूट और चोरी की घटनाओं का ही पुलिस खुलासा कर सकी, वह भी आधा अधूरा। कुछ खुलासों पर सवालिया निशान भी लगे। अधिकारियों ने वारदात के बाद अधीनस्थों को खुलासे के कड़े निर्देश तो दिए, लेकिन कई थानेदारों ने सत्ता में पकड़ के चलते उसे एक कान से सुन दूसरे से बाहर निकाल दिया। नतीजा यह रहा कि जिले में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

 एक माह पूर्व पहली डकैती शहर के दिव्यानंद आश्रम पर हुई थी। 12-13 बदमाशों ने आश्रम के कर्मचारी और सेवादार की बांधकर पिटाई की थी और कर्मचारी के घर से करीब डेढ़ लाख का सामान बटोर ले गए थे। उसके बाद घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिकराना में बेखौफ डकैतों ने छह घरों में जमकर लूटपाट की और करीब 16 लाख का सामान लूट लिया। पुलिस दोनों घटनाओं में शामिल बदमाशों के इर्दगिर्द भी नहीं पहुंच पाई थी कि बदमाशों ने गांव थाना माधोटांडा के गांव मैनी गुलड़िया में धावा बोल दिया। इसके बाद जहॉनाबाद के गांव गौंछ में तीन घरों में डाका डाला। चारों घरों से बदमाश नगदी समेत 13 लाख का सामान बटोर ले गए। बीसलपुर व पूरनपुर क्षेत्र में रोल्ड होल्डप की भी छह वारदातें हुईं।

चोरों ने भी किया नाक में दम
चोरी की सर्वाधिक वारदातें थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में हुईं। दो माह में चोरों ने गांव भूड़ा मंगरासा में तीन बार में 10, सियाबाड़ी पट्टी, पंसोली, हरचुइया व उमड़सड़ के एक-एक घर से कुल करीब 22 लाख का सामान चुरा ले गए थे। इनमें से करीब आधा दर्जन वारदातों को पुलिस ने दर्ज ही नहीं किया।
विज्ञापन


...सिर्फ दो खुली चोरी
दो माह में सुनगढ़ी पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का ही खुलासा कर सकी। रोड होल्डप की छह में से दो घटनाओं का खुलासा तो बीसलपुर व पूरनपुर पुलिस ने कर दिया, लेकिन लूट का सामान नाम मात्र का बरामद होने के कारण इन घटनाओं पर सवालिया निशान लगे रहे।

एक कर्मचारी के सहारे है सर्विलांस
क्राइम कंट्रोल और अपराधियों को पकड़ने में सर्विलांस की भूमिका काफी अहम होती है, लेकिन जिले में सर्विलांस की हालत बदतर है। संसाधन तो हैं पर कर्मचारियों का अभाव है। यह सर्विलांस खासतौर पर एक ही कर्मचारी के सहारे है।


जो भी घटनाएं हुईं हैं। उनका सही खुलासा होगा और अपराधी भी जल्दी पकड़े जाएंगे। खुलासों के लिए टीमें काम कर रहीं है। अगर किसी खुलासे पर सवालिया निशान लगता है तो उसकी अलग से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें