फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर युवक का अपहरण, सनसनी

Tue, 14 Jul 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के खडग़पुर डड़वा निवासी युवक का वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित लखपेड़ा के करीब अपहरण हो गया। खबर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने युवक को अगवा कर भागी कार का पीछा किया। तिलौरी से कार व युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया। मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव निवासी कय्यूम व फारुक बाइक से अजगरा बाजार सामान खरीदने गए थे। लौटते समय उनकी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इसे लेकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


तभी घटनास्थल पर पहुंची क्वालिस कार सवार लोगों ने कय्यूम को पीटते हुए कार में जबरन बैठा लिया। जबकि फारुक शोर मचाता हुआ भाग निकला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अजगरा की लीलापुर की ओर भागी कार का पीछा कर लिया। पुलिस ने तिलौरी गांव से अपहृत बताए जा रहे कय्यूम को बरामद कर लिया। जबकि उसी गांव में एकलाख के घर पर खड़ी कार भी पुलिस के हाथ लग गई। कय्यूम के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। प्रभारी कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि युवक मिल गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कय्यूम का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को भी उनके बीच मारपीट हुई थी। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें