फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में  किशोर की मौत

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर धान की रोपाई करने गए सोलह वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रातभर लापता रहने के बाद दूसरे दिन उसका शव गांव में एक खंती में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन परिवारीजनों ने कार्रवाई से इंकार दिया है। 
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के बंगला उर्फ मित्रसेन गांव के रहने वाले हरीशचंद्र खेती करते हैं। उनका सोलह वर्षीय बेटा महेंद्र मंगलवार दोपहर को खाना खाकर घर से खेत पर धान की रोपाई करने के लिए चला गया। उसके साथ गांव के कुछ युवक भी गए थे। देर शाम तक किशोर के घर वापस न आने पर परिवार वालों को चिंता सताने लगी। इस पर किशोर की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पूरी रात घरवाले किशोर को तलाशते रहे। सुबह गांव में ही एक खंती में भरे पानी से किशोर का शव बरामद हुआ। बाहर निकल रहे हाथ को देखकर उसमें लाश होने का पता लगा था। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। पहले तो शव का पोस्टमार्टम कराने की बात चलती रही, लेकिन बाद में परिवारीजनों की ओर से कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला जाना और कार्रवाई से मना करने पर लौट गई। बाद में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई है। मृतक के घर वालों ने बताया कि उसको दौरे पड़ते थे। इसी दौरान वह खंती में गिरकर हादसे का शिकार हो गया, ऐसी आशंका जताई जा रही है। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। घर वालों ने हादसा बताकर कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें